फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic restored from Birma bridge after three days

तीन दिन बाद बिरमा पुल से यातायात बहाल

विज्ञापन
Traffic restored from Birma bridge after three days
उधमपुर। मरम्मत का काम पूरा करने के बाद मंगलवार को तीन दिन बाद बिरमा पुल से यातायात बहाल हो गया है। इससे शहरवासियों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद ग्रेफ व पुलिस ने पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। ग्रेफ को मरम्मत का काम पूरा करने में तीन दिन लग गए। मरम्मत का काम मंगलवार दोपहर को पूरा करने के बाद पुलिस की निगरानी में यातायात को बहाल किया गया। इससे पहले पुल के बंद होने से यातायात फ्लाटा से होकर फोनलेन राजमार्ग से हो रहा था। लोगों को करीब 15 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। गढ़ी, रैंबल, जिब व अन्य कई इलाकों के लोगों को शहर पहुंचने के लिए डेढ़ का समय लग रहा था। इससे यात्री वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रेफ ने इसका काम तेजी से किया और पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। 2020 में जब पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो करीब एक महीने तक इसको बंद रखा गया था। हालात यह बन गए थे कि लोग जान जोखिम में डाल कर बिरमा नाले के बीच से वाहनों केे निकालने लगे थे, लेकिन इस बार वाहनों को नाले के बीच से निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed