{"_id":"57c9cb474f1c1b3d782ccb33","slug":"traffic-on-the-highway-completely-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी के पास मार्ग पर पस्सियां गिरने और चट्टान आने से राजमार्ग को बंद करना पड़ा था। वीरवार शाम को छह बजे के बाद यातायात बहाल तो किया गया, लेकिन दोनों से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनाें की आवाजाही पूरी तरह से बहाल हो गई। भूस्खलन क्षेत्र खैरी में गिरे मलबे को हटाने का काम शुक्रवार सुबह भी शुरू किया गया।
विज्ञापन
मौसम साफ होने के कारण मलबा हटाने में किसी तरह कि दिक्कत तो नहीं आई, लेकिन उसे मार्ग से नीचे गिराने में कुछ समय जरूर लगा। इसके बाद आवागमन पूरी तरह से बहाल हो गया। गौरतलब है कि बुधवार रात से लगातार जारी बारिश के कारण खैरी में पहाड़ी से गिरी पस्सियों के कारण जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। भारी बारिश के कारण अक्सर यहां दिक्कतें आती हैं। इस दौरान वाहन चालकों के साथ राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन