Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सीएमओ डोडा ने देर रात सीएचसी ठाठरी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के उद्देश्य से सीएमओ डोडा डॉ. विनोद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठाठरी का देर रात औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के वार्डों, आईपीडी ब्लॉक, प्रयोगशाला और दवाइयों की उपलब्धता का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी बातचीत कर अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और समयबद्धता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं तथा निर्धारित ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी परेशानी के समय पर बेहतर और सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। इस दौरान सीएमओ ने रेडक्रॉस भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में बर्फबारी से प्रभावित और दूरदराज के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के ठहरने के लिए बिस्तरों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तारीख से पहले स्वास्थ्य संस्थान के नजदीक ठहरने की सुविधा देना है ताकि खराब मौसम और कठिन सर्दियों के दौरान उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त सीएमओ ने खंड चिकित्सा अधिकारी ठाठरी को अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और कार्यशील स्थिति बनाए रखने तथा अस्पताल के सभी हिस्सों में साफ-सफाई, स्वच्छता और सैनिटेशन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed