{"_id":"6b049762a5e5ee9aec079d92","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-143247-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला किसानों को सिखाया फूड प्रोसेसिंग का हुनर, मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला किसानों को सिखाया फूड प्रोसेसिंग का हुनर, मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी आमदनी
विज्ञापन
उधमपुर। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग उधमपुर की ओर से सोमवार को फ्रूट प्रिजर्वेशन सेंटर उधमपुर में किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएसएस-आत्मा 2026-27 के तहत आयोजित कार्यक्रम में फूड प्रोसेसिंग, प्रिजर्वेशन और कृषि उपज के मूल्य संवर्धन पर चर्चा हुई। इसमें टिकरी ब्लॉक के गांव धानू की 25 महिला किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में केवीके वैज्ञानिक डॉ. इरफान रशीद और डॉ. निसार अहमद ने स्थानीय कृषि उपज की उन्नत फूड प्रोसेसिंग तकनीक, संरक्षण विधियों और मूल्य संवर्धन के बारे में तकनीकी जानकारी दी। बागवानी विभाग के मैनेजर-कम-केमिस्ट विनय विलास ने फल-सब्जियों की प्रोसेसिंग, मूल्य वर्धित उत्पाद तैयार करने, स्वच्छ हैंडलिंग, संरक्षण और पैकेजिंग की विभिन्न तकनीकों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एएससी सुनील गुप्ता ने प्राकृतिक खेती और गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन के महत्व पर जोर दिया। वहीं जिला कृषि अधिकारी सुधीर मनहास ने महिला किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और फूड प्रोसेसिंग व मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय अर्जित करने के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीआई हिना रैना ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सामूहिक उद्यमिता, कौशल विकास और स्थानीय स्तर पर प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के विपणन में भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला किसानों को वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ अपनी व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करने का मौका मिला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना, उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार, बाजार मूल्य बढ़ाना और लघु स्तर पर फूड प्रोसेसिंग उद्यमों को प्रोत्साहित करना था। विभाग का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और टिकाऊ आजीविका के अवसर मिलेंगे।