फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic jam on the highway all day long

हाईवे पर ट्रक पलटने से दिनभर लगा रहा जाम

विज्ञापन
Traffic jam on the highway all day long
उधमपुर/चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तोल्डीनाला इलाके में रविवार सुबह फलों से लदे ट्रक के पलटने से कई घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न रही। इस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों को मंजिल तक पहुंचने में काफी समय लगा है। जाम का असर उधमपुर तक देखने को मिला है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिनैनी से रेफर मरीज घंटों एंबुलेंस में कहराते रहते हैं। रविवार को भी दिनभर जाम लगने से लोगों को मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों ने कहा कि प्रशासन को हाईवे की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उपराज्यपाल को भी संज्ञान लेना चाहिए। यातायात विभाग के डीएसपी हिम्मत सिंह ने कहा कि हाईवे पर ट्रक पलटने से जाम लगा था। बाद में वाहन को हटाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed