{"_id":"6a0783166652586ae50e94fb","slug":"traffic-campaign-16-e-challan-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135987-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विशेष अभियान में 77 वाहनों की जांच, 16 के काटे ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विशेष अभियान में 77 वाहनों की जांच, 16 के काटे ई-चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विशेष अभियान को जारी रखते हुए 77 वाहनों की जांच की और 16 ई-चालान काटे। टीम ने पंचैरी-मोंगरी हाईवे सहित आसपास क्षेत्रों में विशेष जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
बिना दस्तावेज वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनना तथा अन्य मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर शिकंजा कसा गया। इसके अलावा गंभीर उल्लंघन के मामल में ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की सिफारिश की गई है। ई-चालानों के माध्यम से लगभग 53 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। एआरटीओ मुद्दसिर इकबाल के अनुसार अलग-अलग रूटों पर नाके लगाकर जांच जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। वाहन चालकों से अपील है कि वे दस्तावेज पूरे रखें, हेलमेट-सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।