{"_id":"68449603f33675bd71053ae3","slug":"toilet-complex-will-built-for-amarnath-pilgrims-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123992-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अमरनाथ यात्रियों के लिए जखैनी में बनेगा शौचालय कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अमरनाथ यात्रियों के लिए जखैनी में बनेगा शौचालय कांप्लेक्स
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में लाए गए मोबाइल शौचालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खराब पड़े मोबाइल टॉयलेट की भी होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रदेश में तीन जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए नगर परिषद की ओर से जखैनी में 20 लाख रुपये की लागत शौचालय कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर परिषद की ओर से शौचालय कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इतना ही नहीं पुराने मोबाइल टॉयलेट जो खराब हैं उनकी मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि नगर परिषद के पास पांच मोबाइल टॉयलेट है जिनमें चार सीटर व आठ सीटर हैं।
हालांकि पांच मोबाइल टॉयलेट में एक खराब है। हालांकि परिषद की ओर से इन मोबाइल टॉयलेट को भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर लगाया जाएगा। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखैनी में इस शौचालय कांप्लेक्स का निर्माण होगा। इसके लिए परिषद की ओर से जगह का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही जगह का चयन हो जाता है वैसे ही शौचालय कंप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
जहां नगर परिषद की ओर से नए शौचालय कांप्लेक्स बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खराब पड़े मोबाइल टॉयलेट की भी मरम्मत करवाई जाएगी। गौरतलब है कि यात्रा के दौरान जिस जगह पर भी लंगर या फिर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाती है उन जगहों पर मोबाइल टॉयलेट लगाए जाते हैं।
जगह का किया जा रहा है चयन
जखैनी के आसपास के क्षेत्र में शौचालय कांप्लेकस बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से लसातार जगह का चयन किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द शौचालय कांप्लेक्स बनाया जा सके। विभाग की ओर से जगह चयन को लेकर खुद मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपनी टीम के साथ जगह का चयन करने के लिए जा रहे हैa। ताकि यात्रा शुरू होने से पहले शौचालय तैयार हो सके।
कोट..
विभाग की ओर से जखैनी में शौचालय कांप्लेक्स बनाया जाएगा। विभाग की ओर से जगह का चयन किया जा रहा है। मोबाइल टॉयलेट की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा।- विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद