{"_id":"6817c70a0a4e1fff45026b6d","slug":"today-last-day-for-job-application-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122915-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एलएडीसी में सहायक स्टाफ के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एलएडीसी में सहायक स्टाफ के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
- कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय चपरासी के लिए कर सकते हैं आवेदन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेस अथारिटी की ओर से 24 अप्रैल से विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन्हें जमा कराने का सोमवार को अंतिम दिन है।
जिला कोर्ट परिसर में स्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) कार्यालय के लिए कार्यालय सहायक के तीन, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक और कार्यालय चपरासी के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एक साल की अवधि के लिए संविदात्मक आधार पर विभिन्न पदों पर की जाने वाली नियुक्ति पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के कार्य प्रदर्शन के आधार पर कार्यालय की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। कार्यालय सहायक के लिए 17500, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 16000 और चपरासी के लिए 11000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि कार्यालय सहायक और रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ग्रेजुएशन के साथ अच्छी टायपिंग स्पीड, कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान, फाइल प्रबंधन, केस फाइल तैयार करने आदि का अनुभव मांगा गया है। चपरासी के लिए 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कार्य का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
आवेदकों को 200 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट और स्व अभिप्रमाणित योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेस अथारिटी के सदस्य सचिव कार्यालय जानीपुर, जम्मू में जमा कराने होंगे। इसका आज अंतिम दिन है।