फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tiranga Rally in Udhampur

Udhampur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा रैली में दिखा जोश

विज्ञापन
Tiranga Rally in Udhampur
शहर में निकाली गई रैली में तिरंगा लहरातीं महिलाएं।
- विभिन्न संगठनों, शहरवासियों, छात्रों और युवाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
विज्ञापन

-पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मात्र चार दिन में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया : विक्रम रंधावा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न शुक्रवार को उधमपुर के लोगों ने मनाया। शहर में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न संगठनों, साधू समाज, मुस्लिम समाज, छात्रों और युवाओं ने बड़े जोश व उत्साह के साथ भाग लिया।
सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर अटूट राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि भारत की तरफ उठने वाली हर बुरी नजर का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। सभी ने एक स्वर में एलान किया कि अगर आतंकवाद की फैक्टरी को खत्म के लिए युद्ध में सेना के साथ मैदान में उतरने की जरूरत पड़ी तो हम सभी तैयार हैं। रैली का जोश बढ़ाने के लिए रामनगर के विधायक डाॅ. सुनील भारद्वाज, चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता और उधमपुर पूर्व के विधायक रणवीर सिंह पठानिया के अलावा जम्मू की बाहू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के टाउन हाॅल के नजदीक शहीद स्मारक स्थल से शुरू हुई यह तिरंगा रैली गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक और धार रोड से होते हुए दोमेल चौक पर मौजूद पुलिस शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुबह करीब 10 बजे निकाली गई इस रैली में शहरवासियों का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और आतंकवाद व पाकिस्तान मूर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। देशभक्ति के गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते जब यह रैली शहर की सड़कों पर उतरी तो पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के जोश व नारों से गुंजायमान हो गया। जगह-जगह लोगों द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोश इतना अधिक था कि रैली में शामिल युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक थिरकते नजर आए। सबसे आगे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधी चल रहे थे, इसके पीछे पूर्व सैनिकों का काफिला था और इसके पीछे महिलाएं, युवा, एनसीसी कडैट्स और अन्य शहरवासी रैली का हिस्सा बने थे। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
शहरवासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत और भारतीय सेना की ताकत की एक छोटी सी झलकी है, इस मार के बाद भी अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो आगे उसका अंजाम काफी भयानक होगा।
विक्रम रंधावा ने कहा कि बार बार समझाने के बाद भी युद्ध की गीदड़ भभकियां दे रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मात्र चार दिन में घुटने टेकने पर मजबूर कर उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी है। जिसपर हर भारतीय को अपने देश की सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है। इसी गर्व में अपनी सेना के सम्मान में आज यह रैली निकाली गई है।
पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा भारत का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद का सफाया करना है। पाकिस्तान आतंक की जड़ है और आपरेशन सिंदूर के तहत इसी जड़ पर वार किया गया है। इसलिए पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो एक दिन उसका नामोनिशान तक मिट जाएगा।


रैली में मुख्य रूप से तनवीर शेख, तारिक शाह, गुलाम रसूल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अरूण गुप्ता, सुरन्दिर सिंह खालसा, विक्रम सिंह सलाथिया, आरती शर्मा, छोटू मगोत्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी व अन्य गणमान्य शहरी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed