फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tiranga Rally in Ramban

Udhampur News: तिरंगा रैली निकाल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया

विज्ञापन
Tiranga Rally in Ramban
भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए रामबन में त
- लोगों ने भारत माता की जय व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। ऑपरेशन सिंदूर की सराहनीय सफलता का जश्न मनाते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय रामबन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने भारत माता की जय व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
तिरंगा रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं भाजपा रामबन जिला अध्यक्ष नीलम कुमार लंगेह ने किया। युवा, सेवानिवृत्त सैनिक व प्रमुख स्थानीय नेताओं ने रैली में उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते और देशभक्ति के नारे लगाते हुए भारतीय सेना की बहादुरी, बलिदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्र की रक्षा करने में भारतीय सेना की भूमिका के प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामबन के लोग देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर लड़ाई में भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रत्येक नागरिक को सेना की उपलब्धियों और बलिदानों पर गर्व है तथा वे सदैव शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उसके मिशन का समर्थन करेंगे। रैली का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्र की रक्षा करने वाली सेनाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed