{"_id":"6159f6088ebc3e8bb11c2a7c","slug":"till-evening-13-thousand-devotees-left-for-the-building-katra-news-jmu24500663","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक 13 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक 13 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। कोरोना के मामलों में कमी आने व बरसात के मौसम में सुधार होने पर मां वैष्णो की पवित्र यात्रा में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार शाम तक करीब 13 हजार भक्तों ने पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान किया है। वहीं, दिनभर मां वैष्णो के जयकारों से धर्मनगरी गूंजती रही है। यात्रा में बढ़ोतरी से हर जगह रौनक है, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर, मौसम साफ होने के चलते शाम चार बजे तक चॉपर सेवा बहाल रही है।
धर्मनगरी में रविवार को मौसम साफ रहा है। वहीं, वीकेंड के चलते मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मौसम साफ होने के चलते चॉपर सेवा, बैटरी कार और रोपवे सेवा बहाल रही। इसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
शनिवार को 24400 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, रविवार को शाम सात बजे तक 13 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है।