फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three Traffic Police Employee Suspended

Udhampur News: यातायात पुलिस के तीन कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
Three Traffic Police Employee Suspended
- प्रतिबंधित मीट बनाने का मामला, चंडीगढ़ से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-तीनों के खिलाफ चिनैनी थाने में दर्ज की गई एफआईआर

फालोअप का लोगो लगाएं
चिनैनी। कुछ दिन पहले चिनैनी नाशरी टोल प्लाजा के पास प्रतिबंधित मीट बनाने के मामले में तीन आरोपी यातायात पुलिस कर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, चिनैनी थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि यातायात पुलिस की ओर से प्रतिबंधित मीट बनाने की घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे और प्रदर्शन करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की थी। चिनैनी पुलिस ने आरोपी तीनों यातायात कर्मियों को हिरासत में ले लिया था। उधर, मीट का सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरटरी (एफएसएल) चंडीगढ़ में भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को चिनैनी पुलिस ने तीन यातायात कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, यातायात पुलिस के डीएसपी जितेंद्र सिंह ने तीन कर्मियों को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों को डोडा में अटैच किया गया है। उधर दूसरी ओर भाजपा नेता अभिषेक जमवाल ने विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पशु तस्करों तथा नशा तस्करों पर भी ठोस कार्रवाई की जाए ताकि समाज सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed