फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three new cases of corona, five became healthy

कोरोना के तीन नए मामले, पांच हुए स्वस्थ

विज्ञापन
Three new cases of corona, five became healthy
उधमपुर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। शाम तक जिले में कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सभी के संपर्क में रहने पर दस लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनको जिला अस्पताल लेकर जाकर कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब 225 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी। हर रोज 30 के करीब कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। ज्यादातर बाहरी राज्यों से उधमपुर पहुंचे सुरक्षाबल संक्रमित जाए जा रहे थे। इनको सहायक प्रशिक्षण केंद्र रौन दोमेल में ही आइसोलेशन पर रखा जा रहा था। शनिवार को कुल 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिनमें नौ सुरक्षाबलों के जवान थे। रविवार को शाम तक कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

यह सभी शहर व आसपास के इलाकों में रहने वाले हैं। इनके संपर्क में रहने पर दस से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। रविवार के दिन भी कोरोना टेस्ट का काम जारी रखा गया है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने 500 करीब लोगों के कोरोना टेस्ट कर दिए थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4591 हो गए हैं। इनमें से 4308 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 58 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 225 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 42 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 175 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है। एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है और सात का उपचार प्रदेश से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed