{"_id":"67febab4b709fa443d04f9b5","slug":"three-injured-in-road-accident-udhampur-news-c-202-1-udh1002-122316-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में बाइक फिसलने से किशोर सहित तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में बाइक फिसलने से किशोर सहित तीन युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के कटवाल इलाके में बाइक फिसलने से उस पर सवार किशोर और दो युवक घायल हो गए। घायलों को रामनगर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जेएमसी) उधमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल युवकों की पहचान राकेश कुमार (18) पुत्र बिट्टू निवासी ब्लांध, रोहित कुमार (22) पुत्र खेमराज निवासी कटवाल, शुभम (16) पुत्र जीतराम निवासी ब्लांध गांव के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार सोमवार रात तीनों युवक बाइक (जेके14 एल 0769) पर सवार होकर रामनगर से कटवाल गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई।
स्थानीय लोगों ने तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से इन्हें जेएमसी उधमपुर भेज दिया गया।