{"_id":"58bf0f8f4f1c1b683ddc4081","slug":"three-injured-in-four-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़क हादसों में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन दुर्घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन तीन में से एक मामले में शराब पीकर वाहन चलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे एमएच चौक के नजदीक एक होटल के बाहर एचपी14-7290 नंबर की कार सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई और फिर बिजली के खंभे के साथ टकराने के बाद राजमार्ग पर पलट गई। कार के अंदर दो युवक सवार थे। दोनों नशे में थे। कार की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया और कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
वहीं कार से निकल कर युवकों ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कार को सीधा किया और भागने लगे, लेकिन तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों को हिरासत में ले लिया। खंभे के क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार शाम चार बजे तक एमएच चौक, आदर्श कालोनी और अन्य इलाकों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरा मामला शहर के टीसीपी दोमेल इलाके में सामने आया, जहां वैन व स्विफ्ट कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ। लेकिन वाहनों के मालिकों ने आपस में मामले को सुलझा लिया।
इसके साथ ही सतैनी में मोटरसाइकिल नंबर जेके14सी-5274 के फिसलने से राहुल शर्मा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं खैरी इलाके में बस की चपेट में आने से निशाद बेगम नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसको भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।