फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There was a traffic jam on Chenani-Patnitop road for hours, tourists and common passengers were troubled

Udhampur News: चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर घंटों लगा जाम, पर्यटक और आम यात्री परेशान

Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam on Chenani-Patnitop road for hours, tourists and common passengers were troubled
चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच जाम की स्थिति।  स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
सैलानी भी हुए परेशान, आम यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में करनी पड़ी जद्दोजहद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर वीरवार को टमाटर मोड़ से लेकर चिनैनी तक लंबा जाम लग गया, जिससे पर्यटकों और आम यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह जाम उस समय लगा जब पर्यटक दिनभर की यात्रा के बाद शाम को वापसी के लिए रवाना हो रहे थे।
गौरतलब है कि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में इन दिनों देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं और यहां की ठंडी जलवायु का आनंद ले रहे हैं। लेकिन वापसी के समय खराब ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क निर्माण कार्यों के चलते उन्हें भारी जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य जारी है, जिसकी वजह से कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। वहीं, इस मार्ग पर घाटी की ओर जाने वाले तेल टैंकरों को रोके जाने से भी ट्रैफिक बाधित हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अव्यवस्था के कारण सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि स्थानीय यात्री वाहन भी समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। जाम में फंसे लोगों में रोष देखने को मिला। यात्रियों का कहना था कि प्रशासन को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। टैंकरों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि सैलानी पटनीटॉप की यात्रा सुगमता से कर सकें। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि पर्यटन स्थलों की यात्रा लोगों के लिए सुखद और परेशानी रहित बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed