फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The zoo will grow in Mantalai

विकसित होगा मानतलाई का चिड़िया घर

Mon, 16 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Mon, 16 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
The zoo will grow in Mantalai
Dear - फोटो : अमर उजाला

मानतलाई को जल्द विकसित किया जाएगा और वहां पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। रविवार को मानतलाई के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस मौके पर मानतलाई के विकास पर चर्चा भी की गई।

विज्ञापन


वन मंत्री ने मानतलाई के हवाई पट्टी पर पहुंचकर उसकी मरम्मत करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने मानतलाई का जायजा भी लिया और स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी का निवास स्थान देखा। वहां की सफाई करवाने के निर्देश दिए साथ ही मानतलाई के कई स्थानों पर पेड़-पौधे लगाने को भी कहा। उन्होंने चिड़िया घर को भी देखा।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए की मंगलवार 17 मई तक चिड़ियां घर में हिरण और पक्षी छोड़े जाएं। स्वीमिंग पूल को साफ  करवाकर पानी छोड़ने को कहा। इस दौरान उन्होंने बेष्टी में रुककर जंगलों का जायजा लिया। जंगलों की फेंसिंग करने और जंगलों के अंदर फलदार पौधे लगाने व विभिन्न किस्म के पेड़ लगाने के भी निर्देश दिए। मानतलाई दौरे के दौरान उन्हें बेष्टी, बश्ट, कटवालत, सुद्धमहादेव, चौकानाला और मानतलाई के लोगों ने कई समस्याएं भी सुनाईं। इसको दूर करने का मंत्री लाल सिंह ने आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed