फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The woman was strangled to death with a scarf

महिला की दुपट्टे से गला घोंट कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
The woman was strangled to death with a scarf
किश्तवाड़। मुगलमैदान तहसील के छात्रू थाना के अंतर्गत होड़ना गांव में 11 जुलाई, 2021 को नीतू देवी पत्नी लोकेश कुमार की आत्महत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। शनिवार को पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पति, जीता और सास को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है उन तीनों ने दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की थी।
विज्ञापन

होड़ना गांव में 11 जुलाई को नीतू देवी के संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया था। इसमें शव को उसके माता पिता को बिना सूचित किए अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इस संबंध में 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभ में मृतक महिला के ससुराल वालों ने बताया था कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पूछताछ में मामले में कुछ गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने एएसपी राजेंद्र सिंह की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। पूछताछ के बाद यह सामने आया था कि महिला नीतू देवी की हत्या उसके पति लोकेश कुमार, जीजा ग्वाश लाल और सास देवकी देवी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि चला कि मृतक महिला के ससुराल वाले लोकेश कुमार की दूसरी शादी करवाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed