{"_id":"68507b4544cba8f4cb032c95","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-heavy-rain-in-katra-the-faith-of-the-devotees-remains-intact-katra-news-c-309-1-sjam1002-101998-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना, श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना, श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार
Tue, 17 Jun 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
भवन में हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : katra
तेज गर्मी और उमस से परेशान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कटड़ा सहित धर्मनगरी का मौसम बेहद सुहावना बना दिया है। तेज गर्मी और उमस से परेशान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से वातावरण में ताजगी घुल गई है।
बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
देशभर से आए हजारों श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करते नजर आए। रास्ते में टीन शेड्स लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बारिश में परेशानी न हो, लेकिन बारिश भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना बना रहा। इसके बावजूद यात्रा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कटड़ा से भवन तक हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवाएं पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित होती रहीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली और ठंडे मौसम में यात्रा अधिक आरामदायक हो गई। दर्शन के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादलों के बने रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।