{"_id":"60a55c4d8ebc3ed6bc4afbc1","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-torrential-rains-and-strong-winds-udhampur-news-jmu235600453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
उधमपुर। बुधवार को दोपहर के समय हुई तेज मूसलाधार बारिश व तेज हवाएं चलने से बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे नगरवासियों को काफी राहत मिली। इससे जहां एक तरफ शाम तक मौसम काफी ठंडा व सुहाना बना रहा। तो वहीं दूसरी और नगर की सड़कों, गलियों व नालियों में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को घरों व दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुसने की समस्या से भी दोचार होना पड़ा।
नगर के एमएच को जाने वाली सड़क सहित दोमेल चौक, धार रोड इत्यादि सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। इसके आलावा सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ी गई गलियों व सड़कों पर भी कीचड़ व फिसलन बढ़ जाने से लोगों को आवाजाही करने में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान में गिरावट आने से लोगों की गर्मी से भी राहत मिली रही, जिसकी वजह से उन्हें पंखे-कूलर आदि लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
हालांकि बुधवार को दिन की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई थी और तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। लेकिन दोपहर को दो बजे के आसपास मौसम में बदलाव आ गया और देखते ही देखते ही बादल पर घने बादल छा गए और तीन बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब साढे़ तीन बजे गरज और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे तक जारी रही। इससे कई शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई, तो कहीं बिजली की आंख मिचौनी की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
बारिश होने व तेज हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा व सुहावना हो गया, इससे तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से जूझ रहे नगरवासियों को काफी राहत मिली। इससे किसानों को भी राहत मिली है उनका कहना है कि इस समय हुई बारिश फसल की बुआई के लिए काफी अच्छी है।