{"_id":"7ce74c6656e945573a174b2216fd0307","slug":"the-suicide-of-the-faithful-have-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगा कर श्रद्धालु ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगा कर श्रद्धालु ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी के एक निजी गेस्ट हाउस के बंद कमरे में एक श्रद्धालु ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक अनिल जायसवाल (32) चेतक टाकी अमृतसर का रहने वाला था।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में उसे घर वालों को सूचना दे दी गई है। जानकारी अनुसार बस स्टेंड नंबर दो के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को एक यात्री रुका था। सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी। इस पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तथा उक्त यात्री को फंदे से लटका पाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन