{"_id":"604130c38ebc3ee9771a80d2","slug":"the-strike-of-the-cleaning-workers-continued-for-the-fourth-day-udhampur-news-jmu2305689115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की कामछोड़ वीरवार लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा पहले भी कई बार मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है, लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर गुमराह किया है। लेकिन इस बार जब मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान गिरधारी लाल ने कहा यूनियन सदस्यों की ओर से जम्मू व श्रीनगर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है। उपनिदेशक की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाएगा।
लेकिन इस बार आश्वासनों से नहीं मानेंगे। क्योंकि सरकार की लापरवाही के कारण ही बार-बार उनको प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बार सभी ने निर्णय लिया है कि मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्थायी सफाई कर्मचारी करीब 15 वर्ष से स्थायी करने की उम्मीद में काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। छह हजार रुपये में सैकड़ों कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर काम करने को मजबूर हैं।