{"_id":"6853166e52b461adde049dd1","slug":"the-problems-of-the-villagers-were-heard-in-the-police-public-meeting-udhampur-news-c-202-1-udh1002-124377-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पुलिस पब्लिक बैठक में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पुलिस पब्लिक बैठक में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पिंगर गांव में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
रामनगर। रामनगर के पिंगर गांव में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों से हल करवाने का आश्वासन दिया। मंगलवार दोपहर 11 बजे थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने पिंगर गांव में बैठक की।
इसमें ग्रामीण और पूर्व सरपंचों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों को पेशा आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कोघडमढ़ के पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि प्लासा से बैंसता मार्ग गढ़ों में तब्दील हो गया है, जिससे यात्री वाहनों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने सरकारी हाई स्कूल बैंसता में अध्यापकों की कमी को लेकर अधिकारी को अवगत करवाया और समस्या का समाधान करने की मांग की। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह और रतन सिंह ने गांव में गो तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और नशे के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की। थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को हल करवाने की कोशिश की जाएगी।