फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The people on the road against the Department of Education

शिक्षा विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Tue, 31 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 31 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The people on the road against the Department of Education
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

पंचैरी ब्लॉक में पड़ते गवर्नमेंट हाई स्कूल कुल्टीयार में महिला शिक्षक की नियुक्ति और शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग पर बच्चों के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। सीईओ के कार्यालय के प्रदर्शन करते समय ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


पंच देसराज की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी सूरम सिंह और सुनाल सिंह ने बताया कि कुल्टियार हाई स्कूल में उनके क्षेत्र और आसपास के 130 के करीब बच्चियां पड़ती हैं, लेकिन स्कूल में एक भी महिला शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन


महिला शिक्षक की कमी की वजह से बच्चियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्कूल में महिला शिक्षक की भी तैनाती की जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की भी काफी कमी है, जिसकी वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल में बच्चों की संख्या के मुकाबले शिक्षक काफी कम हैं। वर्ष 2001 में मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल का दर्जा दिया गया था, लेकिन स्कूल में आज भी स्टाफ मिडिल स्कूल के जितना ही है। जबकि बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं
दूसरी ओर चिनैनी जोन में पड़ते नरसू ब्लॉक के सरकारी प्राइमरी स्कूल चिरड़ी में इन दिनों एक भी शिक्षक आ रहा है। इसके कारण पांच दिन से स्कूल बंद पड़ा हुआ है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूल चिरड़ी में 40 बच्चे हैं, पर शिक्षक एक भी नहीं। यह तो शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात करने वाला शिक्षा विभाग भी आंखें मूंद कर बैठा है। स्कूल के कुछ शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है, जबकि कुछ शिक्षक छुट्टी पर हैं। एक को कहीं पर अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed