फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The holy stick reached Gulabgarh for the third stop

तीसरे पड़ाव के लिए गुलाबगढ़ पहुंची पवित्र छड़ी

विज्ञापन
The holy stick reached Gulabgarh for the third stop
किश्तवाड़। मां मचैल माता की पवित्र छड़ी यात्रा शुक्रवार को अठोली से रवाना होकर शुक्रवार देर शाम तीसरे पड़ाव के लिए गुलाबगढ़ पहुंची। जहां स्थानीय लोगों सहित प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम वरुण जीत चाढ़क, एसडीपीओ प्रदीप सेन और एसएचओ एसएस बंद्राल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को दूसरे पड़ाव पर पवित्र छड़ी गलहार से अठोली पंहुची थी, जहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह अगले पड़ाव की तरफ रवाना होने से पहले विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद सुबह नौ बजे पंडित कृष्ण लाल के पुत्र मंदीप शर्मा द्वारा पवित्र छड़ी को शेहचूल गांव की पहाड़ी पर स्थित ज्वालाजी मंदिर ले जाया गया। वहां भव्य स्वागत व पारंपरिक पूजा के बाद छड़ी को अठोली लाया गया। दोपहर बाद तीन बजे पवित्र छड़ी अठोली से अगले पड़ाव गुलाबगढ़ के लिए रवाना हुई, जो देर शाम गंतव्य पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रास्ते में जगह-जगह प्राकृतिक मनमोहक नजारों के बीच स्थानीय लोगों ने पवित्र छड़ी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुलाबगढ़ पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से भी पवित्र छड़ी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोविड एसओपी का विशेष पालन किया गया। शनिवार सुबह पवित्र छड़ी चौथे पड़ाव चिशोती के लिए रवाना होगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद अंतिम व पांचवा पड़ाव रविवार को मचैल माता के दरबार में होगा। यहां एक दिन रुकने के बाद छड़ी वापस अठोली के लिए लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed