{"_id":"6123e7cb8ebc3e79d136195b","slug":"the-heat-made-the-whole-day-miserable-udhampur-news-jmu2421352169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कुछ दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने पर मौसम सुहावना हो जाता है तो कभी धूप निकलने पर फिर से गर्मी परेशान कर रही है। इसी के चलते जहां रविवार को दिनभर बादल छाए रहने पर मौसम सुहावना बना हुआ था और गर्मी से राहत मिल रही थी। वहीं, सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ा रहा। इसकी वजह से दिनभर लोग पसीने से बेहाल होने पर मजबूर रहे।
सोमवार को दिन की शुरूआत में ही सूर्य का प्रकोप काफी बढ़ गया था। चिलचिलाती धूप से लोग सुबह से ही भीषण गर्मी से परेशानी महसूस करने लगे थे। दिन बढ़ने के साथ-साथ गर्मी की प्रचंडता भी काफी बढ़ गई और दोपहर के समय हालात इस कदर बिगड़ गए कि कुछ देर के लिए भी धूप में खडे होने पर लोगों के पसीने छूटने लगे। नगर में भी लोग गर्मी से बचने के उपाय करने के साथ ही छांव ढूंढते नजर आए। घरों के अंदर भी पंखे, कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित होने लगे। वहीं, शाम को सुर्य ढलने पर ही गर्मी से राहत मिली पाई। लोगों ने शाम को घरों की छतों और खुले स्थानों पर निकलकर वक्त बिताया और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।