फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The cleaning staff on strike

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

Mon, 20 Apr 2015 02:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
The cleaning staff on strike

अस्थाई सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनता की समस्याएं फिर बढ़ गई हैं। इस हड़ताल के कारण नगर में रविवार को सफाई नहीं हुई और कचरा भी नहीं उठाया गया।

विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गिरधारी लाल ने कहा कि हर बार सरकार आश्वासन देकर उनकी हड़ताल स्थगित करा देती है। इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की काफी पुरानी है। कई सालों से अस्थाई तौर पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पिछले साल भी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की गई थी।

दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई थी। उन्हें आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। सरकार बदल गई और कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया।


करीब दस सालों से सफाई कर्मचारी दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं। एक हजार से लेकर दो हजार रुपये प्रति माह पा रहे हैं।  शाम छह बजे हुई बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक जुट होकर हड़ताल करने का फैसला किया।

अब सचिवालय भी छह महीने के लिए श्रीनगर जाने वाला है। अब सहन नहीं होगा और नियमित होने के बाद ही हड़ताल को तोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed