फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The cheers of Bam-Bam Bhole echoed throughout the day in the pagodas.

Udhampur News: शिवालयों में दिनभर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Thu, 27 Feb 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The cheers of Bam-Bam Bhole echoed throughout the day in the pagodas.
महा​शिवरात्रि पर देविका घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद - फोटो : udhampur
शिवभक्तों ने विधिविधान से किया जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों ने विधिविधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध और फल अर्पित किया।
कई श्रद्धालुओं ने घर में बने मंदिरों में पूजा की। शहर में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। सुबह से रात तक देविकानगरी भक्ति में रंग में रंगी नगर आई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व अनुष्ठान के कार्यक्रम करवाए गए।

हल्की बारिश के बावजूद शिवभक्तों का जोश चरम पर रहा। दिनभर मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने सपरिवार शिवालयों में जल चढ़ाकर भगवान शिव पार्वती से परिवार के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर में मुख्य रूप से नगर के देविका घाट पर स्नान करने व शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।
यहां लगभग आधा किलोमीटर की परिधि में लगी कतारों में लगाकर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए बारी का इंतजार करना पड़ा।
शाम तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देविका के शिवालयों में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed