फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The car hit the truck at high speed, two people died on the spot

तेज रफ्तार में कार ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों मौके पर मौत

विज्ञापन
The car hit the truck at high speed, two people died on the spot
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी में नाशरी टनल के अंदर सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार कार व ट्रक की टक्कर में कार पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए चिनैनी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा 12 बजे चिनैनी-नाशरी टनल में श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक को सामने से तेज रफ्तार कार (जेके09-5295) ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार सवार गुलाम मोहम्मद गनई पुत्र अब्दुल अहद गनई और गुलजार लोन पुत्र मोहम्मद लोन निवासी गांव बतरेद तहसील खानसाहिब (बड़गाम) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शौकत अहमद भट पुत्र गुलाम रसूल भट निवासी यानपोरा गांदरबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed