{"_id":"696ea70d6ad966f01a0f8554","slug":"the-bjp-obc-morcha-has-geared-up-appointing-in-charges-for-22-constituencies-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-131818-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कसी कमर, 22 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कसी कमर, 22 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सागर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ जिले के सभी 22 मंडलों के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं।
बैठक का मुख्य बिंदु केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लाए गए नए ऐतिहासिक सुधारों और ओबीसी समुदाय की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करना रहा। जिला अध्यक्ष सागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण 2025 (वीबी जी राम जी) लाने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार और घोटालों का जरिया बन चुका था जबकि नया एक्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल देगा। इस नए एक्ट के तहत अब 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित होगा। साथ ही जल संरक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी जैसे स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया जाएगा।
सागर वर्मा ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस योजना की जानकारी जमीनी स्तर पर ओबीसी समुदाय तक पहुंचाएं ताकि वे विपक्ष के गुमराह करने वाले प्रचार से बच सकें। उन्होंने बताया कि इस मिशन में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और निगरानी-पर्यवेक्षण के बजट को 6 से बढ़ाकर 9 प्रतिशत करने जैसे क्रांतिकारी प्रावधान शामिल हैं। उपाध्यक्ष मणि राम ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ समय देने की अपील की ताकि सरकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। बैठक में उपाध्यक्ष चरण दास सुंबरिया, मंडल प्रधान रमेश हीरा, महासचिव अशोक कुमार और दिल मोहम्मद सलारिया शामिल थे।
विज्ञापन
आरक्षण की बाधाओं पर चर्चा हुई
बैठक में ओबीसी समुदाय से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के चारों विधायकों और नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि धोबी, तेली, कुम्हार और नाई जैसे समुदायों के लिए शहरी बाधा को हटाया जाए क्योंकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले इन जातियों के लोगों को वर्तमान में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।