{"_id":"f5251b371990110ec7cb6c2488ae2b4c","slug":"the-attack-on-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसकर्मी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसकर्मी पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
जिब क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी पर पुराने हिस्ट्रीशीटर बिल्ला ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी अर्जुन शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट की एक अन्य घटना में क्रिमची के रतन लाल को भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। एसडीपओ अरुण जंबाल के अनुसार पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले आरोपी बिल्ला को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। बिल्ला हिस्ट्रीशीटर है। मामले के अनुसार अर्जन शर्मा लाटी पुलिस थाने में तैनात हैं। उन पर पुरानी रंजिश के कारण बिल्ला ने हमला किया। अर्जुन के हाथों पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, क्रिमची क्षेत्र में भी रतन लाल पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। रतन लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन