फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The anger of Cheri residents erupted due to lack of drainage

जल निकासी नहीं होने पर फूटा चैरीवासियों का गुस्सा

विज्ञापन
The anger of Cheri residents erupted due to lack of drainage
उधमपुर। रेलवे स्टेशन के नजदीक चैरी इलाके में शनिवार देर रात को तेज बारिश के दौरान जल निकासी न होने पर बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर पहुंच गया। पानी से अंदर रखे सामान को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। रविवार सुबह स्थानीय ने जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर बीडीओ और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार अपनी परेशानी को प्रशासन के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे लोगों ने प्रशासन और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शोभा देवी व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में मार्ग का तो निर्माण किया गया है, लेकिन आज तक मार्ग पर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है। जब भी बारिश होती है तो जल निकासी न होने पर बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों ने अपने घरों में गेट के बाहर रेत की बोरिया रख कर पानी को रोकने का प्रयास करना पड़ता है। लेकिन शनिवार रात को इतनी तेज और अधिक बारिश हुई कि बारिश के पानी को रोकने में रेत की बोरियां भी असफल हो गई और पानी उनके घरों के अंदर पहुंच गया। उनके बेड रूम सहित सभी कमरे पानी से भर गए थे और उनका कई तरह का कीमती सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन

इस परेशानी को कई बार बीडीओ के साथ ही प्रशासन के सामने भी रखा है। सबका कहना होता है कि नाली और मार्ग के निर्माण के लिए राशि मंजूर हो चुकी है और जल्द इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कई महीने गुजरने के बाद कोई काम शुरू नहीं हुआ है। शनिवार रात की बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। अब तो उनके लिए रात को सोना भी मुश्किल हो रहा है। अभी तो बरसात शुरू हुई है। लोगों ने डीसी से अपील है कि उनकी परेशानी की तरफ ध्यान दिया जाए और जल्द जल निकासी के लिए नाली का निर्माण करने के साथ मार्ग को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed