फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Terrorists siege in Doda's Assar

Udhampur News: डोडा के अस्सर में आतंकियों की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन तेज

Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Terrorists siege in Doda's Assar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/डोडा। डोडा के अस्सर इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी करने के साथ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने पर घेराबंदी की। हालांकि देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।

सूत्रों की मानें, तो बुधवार को मुठभेड़ के बाद से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर आतंकियों की घेराबंदी को बढ़ा दिया गया था। हालांकि इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वीरवार को भी आतंकियों एवं सुरक्षा बलों के बीच संपर्क स्थापित हुआ था और बीच-बीच में गोलाबारी भी हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेराबंदी तोड़ने का मौका नहीं दिया। इस बारे में एसएसपी डोडा जावेद इकबाल ने बताया कि सर्च आपरेशन जारी है और क्षेत्रफल अधिक होने से सर्च आपरेशन का दायरा बढ़ाया गया है। जगह-जगह तलाशी अभियान चल रहा है। लेकिन अभी तक आतंकियों से संपर्क स्थापित नहीं हुआ है। न ही किसी तरह की गोलीबारी की घटना सामने आई है। गौरतलब है कि बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed