फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ten schools will be rejuvenated

Udhampur News: दस स्कूलों का कायाकल्प, पांच का जल्द बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
Ten schools will be rejuvenated
सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने की पहल
विज्ञापन

खराब मौसम से हुए नुकसान के बाद मूल्यांकन के आधार पर कायाकल्प के लिए चुना गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पंद्रह में से दस सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कराया है। इसके लिए श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से निर्देश थे।
इन स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल, सिरला भागा, चक भगथा, पैंथल, परथल, मनून और कुन कन्याला के सरकारी मिडिल स्कूल जबकि रियासी जिले में हंसली, कलारा चंजूटे, अपर सिरला, गीता नगर, पुराना दरूर और चुंबरा के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा उधमपुर जिले में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल धन्नो है।
विज्ञापन

इन स्कूलों को खराब मौसम से हुए नुकसान के बाद मूल्यांकन के आधार पर कायाकल्प के लिए चुना गया था। उन संस्थानों को प्राथमिकता दी गई जहां क्लासरूम, चहारदीवारी और सैनिटेशन सुविधाओं जैसे बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए क्लासरूम का निर्माण, क्षतिग्रस्त छतों की मरम्मत, पेंटिंग, संरचनात्मक मजबूती, दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत और बिजली व फर्श की व्यवस्था शामिल थी। छात्रों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सेनिटेशन सुविधाओं के अपग्रेडेशन और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
पहले छह सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उन्हें जिला प्रशासन रियासी को सौंप दिया गया था। अपनी प्रमुख पहल के तहत चार और स्कूलों में काम पूरा होने के साथ श्राइन बोर्ड ने अब रेनोवेट किए गए स्कूलों की कुल संख्या दस कर दी है। शेष पांच स्कूलों को अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सौंप दिए जाने की उम्मीद है।


दस स्कूलों में कायाकल्प का काम पूरा होने से क्षेत्र के छात्रों और कर्मचारियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। यह पहल श्राइन बोर्ड की आध्यात्मिक जनादेश से परे सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- सचिन कुमार वैश्य, सीईओ, श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed