{"_id":"603017288ebc3ee95d575496","slug":"ten-new-corona-cases-in-udhampur-udhampur-news-jmu229505451","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में कोरोना के दस नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में कोरोना के दस नए मामले
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करीब डेढ़ माह बाद इतनी अधिक संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर करीब 30 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल में टेस्ट भी किए गए हैं।
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। करीब दस दिन ऐसे भी निकले हैं, जब एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। मामलों में लगातार गिरावट होने पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बुधवार और वीरवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था, लेकिन शुक्रवार को संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो गई। शाम तक जिले में कुल दस लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। इनमें ज्यादातर लोग शहर में रहने वाले हैं। जबकि कुछ लोग ग्रामीण इलाकों के भी थे। इसके साथ छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4251 मामले हो गए हैं। इनमें से 4166 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 27 सक्रिय मामले बचे हैं और इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 75 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।