फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Temple Committee Held Meeting

Udhampur News: नृसिंह जन्मोत्सव पर नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
Temple Committee Held Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में इस बार भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। यह निर्णय नृसिंह मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया गया। सुबह 10:30 बजे कस्बे के प्राचीन भगवान नृसिंह मंदिर में नृसिंह मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष विनोद खजूरिया के नेतृत्व में बैठक हुई।

कमेटी के सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण 11 मई को भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा ना निकालने का फैसला किया गया। खजूरिया ने बताया कि हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती थी, लेकिन इस बार नहीं निकाली जाएगी। मंदिर में रासलीला कार्यक्रम भी नहीं होंगे। रोजाना की तरह भगवान नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। बैठक में डॉ. प्रदीप गुप्ता, पंडित मदन गोपाल, गोपाल कृष्ण व कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed