{"_id":"69f90cefd36d79e5810cfe96","slug":"teeth-problems-toothache-tips-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135549-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दांत में दर्द को न करें अनदेखा, गांठ बनने से पहले करवाएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दांत में दर्द को न करें अनदेखा, गांठ बनने से पहले करवाएं इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अगर आपके दांत में भी मामूली दर्द या सूजन हो रही है तो नजरअंदाज न करें। छोटी सी दिक्कत आगे चलकर गंभीर बीमारी बन सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि हर उम्र के लोगों में दांतों की समस्याएं सामने आ रही हैं। दांतों में दर्द का कारण हमेशा कीड़ा लगना नहीं होता। कई लोग दर्द को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं जबकि यह संक्रमण या इम्यून सिस्टम की कमजोरी का संकेत भी हो सकता है।
कुछ लोग सूजन का घरेलू नुस्खे के जरिये इलाज करते हैं जिससे गांठ बन सकती है। दांतों की सफाई सही तरीके से न करने पर मसूड़ों और हड्डियों को नुकसान पहुंचता है जिससे रसौली बनने का खतरा है। तंबाकू व गुटखा खाने वालों में संक्रमण और कैंसर का खतरा अधिक रहता है। हालांकि फंगल संक्रमण दांतों में कम देखने को मिलता है। डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग दांतों की जांच और सफाई असुरक्षित जगहों पर करवाते है जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गैस और एसिडिटी की समस्या, बार-बार डकार आना, कोल्ड ड्रिंक या ज्यादा अम्लीय चीजों का सेवन ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में नियमित रूप से महीने में एक बार दांतों की जांच करवाएं।
लक्षण :
लगातार या बार-बार दांत में दर्द, मसूड़ों में सूजन या खून आना, दांतों में खाना फंसना, मुंह से बदबू आना, ठंडा-गर्म लगना, चेहरे या जबड़े में सूजन, दांत हिलना या टूटना।
विज्ञापन
बचाव और सावधानियां :
दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करें। बहुत ज्यादा ठंडे पेय कोल्ड ड्रिंक और खट्टे पदार्थ न लें। तंबाकू और गुटखा से दूर रहें। खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
-- --
अगर दांतों में दर्द या खाना फंसने की समस्या हो तो तुरंत डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। इलाज में देरी से समस्या बढ़ती है और खर्च भी अधिक होता है। समय पर जांच और सही देखभाल से बचाव संभव है।
-डॉ. विश्वास महाजन, बीडीएस, एमडीएस