फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Teenager dies due to drowning in drain in Lander

लांदर में नाले में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in drain in Lander
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लांदर इलाके में उच्च पुल के नजदीक नाले में डूबने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद दो बजे अनिल कुमार (17) निवासी सरनदी, लांदर अपने दो छोटे भाइयों के साथ चक्की से आटा लाने गया था। चक्की से लौटते समय तीनों नहाने के लिए नाले में चले गए। इस दौरान अनिल गहरे स्थान पर चला गया और डूबने लगा। उसको तैरता नहीं आता था और कुछ समय के बाद डूब गया। दोनों भाईयों को भी तैरता नहीं आता था और वह उसकी मदद नहीं कर सके। दोनों ने गांव में पहुंच कर परिवार को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed