फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Team of Garhi Won Volleyball Tournament

Udhampur News: गढ़ी की टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
Team of Garhi Won Volleyball Tournament
उधमपुर। सरकारी मिडिल स्कूल गढ़ी में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट में ​खिलाड़ियों के साथ परिचय करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए सरकारी मिडिल स्कूल गढ़ी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें युवाओं खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गढ़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट अपने नाम किया।
समारोह में डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद कुमार मुख्य अतिथि रहे। वहीं, टूर्नामेंट के दौरान एसएचओ रैंबल निशांत संबुरिया मौजूद रहे। मैच देखने के लिए काफी भारी भीड़ जमा रही जिसने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में डीएसपी ने खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल गतिविधियां बहुत जरूरी हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए अवसर और मंच प्रदान कर रही है। युवाओं को इसमें भाग लेना चाहिए और इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से स्कूल की ग्राउंड के लिए दो फ्लडलाइट भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि युवा खिलाड़ी शाम के समय भी अपना अभ्यास जारी रख सकें। सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टूर्नामेंट का मुख्य मुकाबला गढ़ी व मलाड़ की टीम के बीच में खेला गया। इसमें गढ़ी की टीम विजेता रही। मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में पुरस्कार वितरित किए गए।


फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed