{"_id":"57acc8454f1c1b7f3aee434e","slug":"teachers-learn-how-to-teach","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में शिक्षकों ने सीखे पढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में शिक्षकों ने सीखे पढ़ाने के तरीके
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर रठियान में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली से रूबरू करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य योगेश्वरी ने कहा कि दिल्ली से कुछ लोगों की टीम शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली की जानकारी देने के लिए स्कूल में आई है। इसके चलते जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षकों को विभिन्न विषयों के बारे में पढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा प्रणाली से शिक्षक पहली बार रूबरू हो रहे हैं। इससे शिक्षकों को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में काफी सहायता मिल सकती है, जबकि शिक्षक भी इस नई शिक्षा प्रणाली को सीखने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल शिक्षकों के अलावा स्कूल के चेयरमैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन