फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   teacher not come school

Udhampur News: स्कूल नहीं पहुंचा शिक्षक शिकायत पर जांच शुरू

Sun, 12 Jan 2025 07:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
teacher not come school
एक पूरा दिन इंतजार के बाद घर लाैटे विद्यार्थी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक की पंचायत आल्या के गांव तिहाड़ी के स्थानीय प्राइमरी स्कूल में शनिवार को एक भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। सुबह स्कूल को वहां पर कार्यरत आया ने खोला। वहीं स्कूल में आए विद्यार्थी पूरा दिन शिक्षक का इंतजार करते रहे।
स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें से एक को किसी दूसरे स्थान पर अटैच किया है, जबकि दूसरे बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं स्कूल में बचे एकमात्र कार्यरत शिक्षक शनिवार के दिन स्कूल नहीं पहुंचे और छुट्टी पर रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पूर्व सरपंच परवीन बेगम कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें स्कूल में शिक्षक नहीं होने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को स्कूल में कार्यरत एकमात्र शिक्षक नहीं पहुंचे, जिससे विद्यार्थी पूरा दिन बिना पढ़ाई किए ही घरों को लौट गए। मौके पर आए अभिभावकों ने सभी शिक्षकों को स्कूल में ही कार्यरत रखने को कहा। स्कूल में कुल 26 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे इसकी जानकारी मिली है। एक शिक्षक अटैच है। स्कूल में मौजूदा समय के दौरान कार्यरत शिक्षक के स्कूल नहीं पहुंचने के मामले में जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सूरज प्रकाश खजूरिया, जेडईओ

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed