फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tax evasion, 18.22 lakh collect

Udhampur News: कर चोरी पर कार्रवाई, 18.22 लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
tax evasion, 18.22 lakh collect
उधमपुर। जिले में राज्य कर विभाग ने कर चोरी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए महज एक सप्ताह के भीतर 18.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। उपायुक्त अनिल कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में दो टीमों ने 30 अप्रैल और एक मई की मध्यरात्रि को बिना उचित दस्तावेज के स्क्रैप माल ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा। इससे 11.93 लाख रुपये का जुर्माना प्राप्त हुआ। इससे पूर्व 6.29 लाख रुपये की एक और बड़ी वसूली की थी।
विज्ञापन


एसटीओ आयुष शर्मा, कमल गुप्ता और इंस्पेक्टर आमिर हुसैन के नेतृत्व की टीम के प्रदर्शन की आयुक्त ने सराहना की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ई-वे बिलों के सत्यापन और राजस्व सुरक्षा के लिए सतर्कता जारी रहेगी। साथ ही सभी व्यापारियों से जीएसटी मानदंडों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed