फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Taught people the lesson of Kovid-19 guidelines

लोगों को पढ़ाया कोविड-19 दिशानिर्देशों का पाठ

विज्ञापन
Taught people the lesson of Kovid-19 guidelines
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव और कोविड 19 के विषय पर सूचना विभाग के तत्वावधान में जियो और जीने दो के सहयोग से ओर से नए बस स्टैंड पर कार्यक्रम हुआ। इसमें हस्ताक्षर अभियान चला कर जहां लोगों को जागरूक किया गया वहीं, आजादी के परवानों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

लोगों को बताया कि यह 75 साल के प्रगतिशील भारत का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास, इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर लोगों ने भी हस्ताक्षर अभियान में अपनी गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। सूचना विभाग के अधिकारियों और स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने कोरोनो वायरस बीमारी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित किए। लोगों को सलाह दी गई कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें। इस मौके पर एनजीओ के अध्यक्ष तारिक शाह, जीएन सिंह, सोनम महाजन, राजेश गुप्ता, अमित कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार सहित सूचना विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed