{"_id":"685b06f483858263ed0940d6","slug":"tanker-drivers-meet-with-bjp-secretary-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124567-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टैंकर चालकों का शिष्टमंडल जिला भाजपा सचिव से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टैंकर चालकों का शिष्टमंडल जिला भाजपा सचिव से मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। टैंकर चालकों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को भाजपा के जिला सचिव जगदेव सिंह जग्गा से मिला। चालकों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले पटनीटॉप क्षेत्र में जाम लगने पर सड़क किनारे खड़े टैंकरों पर कार्रवाई की गई, जिसमें उनका कोई कसूर नहीं था।
उन्होंने बताया कि पटनीटॉप में जो जाम लग रहा है, उसकी वजह वहां चल रहा सड़क निर्माण कार्य है। सड़क के काम के कारण वहां जाम लग रहा है। निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार की ओर से कछुए की चाल में काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा जाए। इस पर भाजपा जिला सचिव का कहना था कि टैंकर चालकों के एक शिष्टमंडल की मुलाकात जल्द क्षेत्र के विधायक से करवाई जाएगी ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
जग्गा ने साथ ही कहा कि ठेकेदार को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा जाएगा ताकि क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।