फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tailoring Course Start

Udhampur News: आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, 31 दिन का सिलाई कोर्स शुरू

विज्ञापन
Tailoring Course Start
रामबन के हल्दानू, ब्लॉक बटोत में महिलाओं के लिए सिलाई प्र​शिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते गणमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रायोजित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) रामबन ने सोमवार को हल्दानू गांव में महिलाओं के परिधानों की सिलाई पर 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।
इसका औपचारिक उद्घाटन आरएसईटीआई के निदेशक एस. हरविंदर सिंह ने स्थानीय गणमान्य लोगाों, समुदाय के सदस्यों और उत्साही महिला प्रशिक्षुओं की उपस्थिति में किया।निदेशक ने विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए कौशल आधारित स्वरोजगार प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और घरेलू आय में योगदान करने के लिए सशक्त बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नवोदित महिला उद्यमियों को समर्थन देने के लिए विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं और वित्तीय सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। इनमें छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मुद्रा ऋण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

निर्देशक ने इन योजनाओं के लिए पात्रता, लाभ और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी और प्रतिभागियों से सुरक्षित व आत्मनिर्भर भविष्य के लिए इनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं के परिधान की सिलाई के सभी आवश्यक मॉड्यूल शामिल होंगे, जिसमें सिलाई, माप, कपड़े की समझ, मशीन हैंडलिंग और परिष्करण तकनीक शामिल हैं।

रामबन के हल्दानू, ब्लॉक बटोत में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते गणमा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed