फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Swarnim Vijay diwas

भद्रवाह में धूमधाम से मनाया गया स्वर्णिम विजस दिवस,सेना व पूर्व सैनिकों ने 1971 के शहीदों तथा सीडीएस जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Swarnim Vijay diwas
भद्रवाह में स्वर्णिम विजय दिवस पर उपस्थित सैन्य अधिकारी व लोग - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के अवसर पर पूर्व सैनिक लीग डोडा के साथ भद्रवाह स्थित सेना ने ऐतिहासिक सेरी बाजार में 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी टीम को भी विशेष रूप से श्रद्धांजलि भेंट की गई, जो 9 दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीसी राकेश कुमार मुख्य अतिथि थे। जबकि डोडा के डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह और उपाध्यक्ष संगीता भगत विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में सेना, भूतपूर्व सैनिक, पुलिस, नागरिक प्रशासन, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने भाग लिया। सेना के भद्रवाह बैंड ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वीर नारियों, वीर माताओं और शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा, जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष राज सिंह चरक, एसडीपीओ भद्रवाह मीर गफूर, एसएचओ भद्रवाह जतिंदर सिंह रकवाल, भाजपा नेता संजय सराफ और अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भद्रवाह में स्वर्णिम विजय दिवस पर उपस्थित सैन्य अधिकारी व लोग

भद्रवाह में स्वर्णिम विजय दिवस पर उपस्थित सैन्य अधिकारी व लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed