{"_id":"6817c60c0d6345736e017331","slug":"super-speciality-opd-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122913-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अब उधमपुर में भी तीन दिन मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अब उधमपुर में भी तीन दिन मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर अब उधमपुर में भी ओपीडी सेवा प्रदान करेंगे। इसके तहत उधमपुर में जरूरतमंद मरीज सप्ताह में तीन दिन विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं।
इनमें कार्डियोलॉजी, मनोचिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, ईएनटी, सामान्य सर्जरी, हेमेटो ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और श्वसन चिकित्सा से जुड़ी शिकायतों को लेकर मरीज डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। यह ओपीडी की सुविधा नवजीवन वेलनेस सेंटर में मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। उधमपुर में ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि नारायणा अस्पताल में जांच कराने के लिए उधमपुर जिला मुख्यालय से लोगों को कड़क्याल के लिए लगभग 38 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
उधमपुर की रामनगर, पंचैरी, चिनैनी, मजालता आदि तहसीलों से जुड़े लोग भी इस ओपीडी का लाभ उठा पाएंगे। जिले में एक भी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का चिकितसा विशेषज्ञ न होने की वजह से लोगों जम्मू या फिर कड़क्याल जाना पड़ता है। इस सुविधा से जहां आम आदमी का पैसा बचेगा, वहीं लोग समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श भी हासिल कर पाएंगे।