फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Suddhmahadev fair starts in high security

कड़ी सुरक्षा में सुद्धमहादेव मेला शुरू

Mon, 20 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी Updated Mon, 20 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suddhmahadev fair starts in high security
सुद्धमहादेव मेले का उद्घाटन करते विधायक और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा के बीच तीन दिवसीय ऐतिहासिक सुद्धमहादेव मेला रविवार को विधिवत शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन विधायक दीनानाथ भगत ने किया। मौके पर उधमपुर के एडीसी अंग्रेज सिंह राणा, एसडीएम देवेंद्र शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर शीश भी नवाया।

विज्ञापन


मेले में सुबह के समय रौनक बहुत कम थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मेले की रौनक बढ़ती चली गई। दोपहर बाद मेला स्थल पर हजारों यात्री पहुंच चुके थे। भगवान शिव के दर्शनों के लिए लंबी लाइन दोपहर बाद लगी। मेले में पहुंचे यात्रियों का स्वागत चिनैनी से ही शुरू हो गया था, वहां स्थानीय लोग यात्रियों का स्वागत हलवा-पूरी और मीठे पानी से कर रहे थे। यात्री गौरीकुंड में पहुंच कर माथा टेक रहे थे।
विज्ञापन


जबकि सुद्धमहादेव में गौकरण और देविका तथा पाप नाशनी बावली में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे थे। मानतलाई के कुंड में भी श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। लंगरों की व्यवस्था थी। मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी स्टाल लगाए गए थे। बच्चों और युवाओं ने मेले में झूलों का खूब मजा लिया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंच कर डोगरी गायकों के गाने सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले को लेकर चिनैनी से मानतलाई तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चिनैनी, बष्ट, गौरीकुंड, मानतलाई में पुलिस और सीआरपीएफ  के जवान तैनात थे। जबकि यातायात विभाग के कर्मी भी अपनी ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर गाड़ियों की जांच भी की जा रही थी।


पैंथर्स ने लगाया राष्ट्रीय एकता शिविर
पैंथर्स पार्टी की तरफ  से हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय एकता शिविर लगाया गया, जिसमें पैंथर्स के कई नेता पहुंचे। इस शिविर का उद्घाटन पैंथर्स सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। शिवर तीन दिन तक चलेगा। इस शिविर में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक बनवंत सिंह मनकोटिया, पूर्व विधायक यशपाल कुंडल, डीआर अत्री, अनीता ठाकुर व अन्य मौजूद थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed