फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sucide in udhampur

Udhampur News: कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
sucide in udhampur
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 10 में रहस्यमयी परिस्थितियों में कमरे के अंदर एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक युवती की पहचान नेहा देवी पुत्री हंसराज निवासी सुरनी गांव के रूप में हुई है। मृतका के मामा काका राही ने बताया कि युवती डिग्री कॉलेज में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी, जो पिछले 2 वर्ष से वार्ड नंबर 10 में एक किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार सुबह 10 बजे अन्य किरायेदारों ने फोन पर बताया कि युवती कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो वहां देखा कि अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल रामनगर के शव गृह में पहुंचाया और फिर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव घर वालों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed