{"_id":"06babf3d50bf11229d3b7cfd594bdc0b","slug":"students-took-three-hours-off-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने तीन घंटे हाईवे बंद रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने तीन घंटे हाईवे बंद रखा
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी में कैमिस्ट्री के लेक्चरर की मांग को लेकर मंगलवार को साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही बंद कर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। डीईपीओ से आश्वासन मिलने के बाद ही विद्यार्थियों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे सरपंच मांड वेस्ट सुरजीत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन शुरू होते ही राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर टिकरी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाकर हटाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। वहीं प्रदर्शन के दौरान सीमा देवी, संजना, विजय कुमार, अभय सिंह व अन्य कई विद्यार्थियों ने बताया कि 2013-14 के शिक्षा का आधे से भी ज्यादा सेशन खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी में कैमिस्ट्री का लेक्चरर नियुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर दोपहर करीब बारह बजे जिला एजूकेशन प्लानिंग आफिसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्ताह के भीतर स्कूल में लेक्चरर नियुक्त कर दिया जाएगा।